राज्यपाल ने “Where There is Risk, There is an Actuary” पुस्तक का किया लोकार्पण

राज्यपाल ने “Where There is Risk, There is an Actuary” पुस्तक का किया लोकार्पण

Share
Link copied

लोक भवन में आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अंजनी चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक “Where There is Risk, There is an Actuary” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश वर्तमान समय में तीव्र विकास और तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं और भारत डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है। ऐसे समय में जोखिम के सही आकलन और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को एक्चुरियल साइंस के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को समझने में मदद करेगी।

इस मौके पर लेखिका अंजनी चौधरी ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने में लगभग दो वर्षों का समय लगा। उन्होंने कहा कि पुस्तक में एक्चुरियल प्रोफेशन के विभिन्न पहलुओं—जैसे आवश्यक कौशल, करियर के अवसर और चुनौतियों—को सरल और व्यापक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में तेजी से हो रहे विकास के बीच बैंकिंग, बीमा और स्टॉक मार्केट जैसे क्षेत्रों में सटीक आकलन और निर्णय की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, जिसमें एक्चुरियल साइंस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अंत में उन्होंने पुस्तक के लोकार्पण के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।