लालू प्रसाद यादव पर राज्य सरकार आपराधिक मामला दर्ज करे : बाबूलाल मरांडी.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधान सभा के एक माननीय सदस्य को फोन पर प्रलोभन दिया है, यह हॉर्स ट्रेडिंग का मामला है इसलिये राज्य सरकार को तुरंत उनपर प्रलोभन का आपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिये। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज शायद नही रह गई है तभी तो इस प्रकार की इजाजत एक सजायाफ्ता कैदी को दी जा रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार चाहे तो उन्हें बिहार ही भेज दे। बाबूलाल मरांडी ने पूरे प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की। कहा कि लालू प्रसाद पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज हो साथ ही इन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow