बाबा मंदिर में बिना मास्क के श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा वर्जित.

Share
Link copied

दुमका, शौरभ सिन्हा.

देवघर : कोरोना संक्रमण को लेकर बाबा मंदिर में सख्ती बढ़ा दी गयी है। अब बाबा मंदिर में बिना मास्क के श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित होगा। देवघर डीसी मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा द्वारा बाबा मंदिर का निरीक्षण कर सभी से मास्क का उपयोग के साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया गया कि बाबा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य रूप से लागू रहेगा। चेहरे पर बिना मास्क या फेसकवर पहनकर आएंगे तो उन्हें मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कराया जाएगा। साथ ही मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले को मास्क पहनने के साथ-साथ शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन करना होगा। इसके अलावे पंडा व पुरोहित समाज से भी आग्रह किया गया कि बाबा मंदिर आने वाले अपने यजमानों को अपने स्तर से अवश्य मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें, ताकि मास्क का उपयोग पूर्ण रूप से मंदिर प्रांगण में लागू किया जा सकें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow