JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, CBI जांच की मांग

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, CBI जांच की मांग

रांची : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक शिष्टमंडल ने आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच की मांग की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल लोक भवन, रांची पहुंचा और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं और प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका जताई गई है।

भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में विभिन्न समाचार रिपोर्ट्स, जांच के दौरान हुई गिरफ्तारियों और बरामद सामग्रियों का हवाला देते हुए मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।

इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सी.पी. सिंह और नवीन जयसवाल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now