20260414 180252

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

रांची : भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दलित आदिवासी मूलवासी उत्थान मंच, झारखंड प्रदेश द्वारा मोराबादी स्थित शगुन बैंक्वेट हॉल में एक भव्य संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों की भागीदारी रही और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप कुमार रवि ने की, जबकि मंच संचालन सचिव सतीश रंजन उराँव ने किया। मंच के संस्थापक राजेश सिन्हा सनी एवं मिथिलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में कांके विधायक सुरेश बैठा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद चौधरी, बरही के पूर्व विधायक प्रत्याशी अरुण साहू, जमशेदपुर से मनोहर सिंह, गोपाल सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा तथा राष्ट्रीय सचिव प्रीति मांझी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सबसे खास झलक रांची नगर निगम के सफाई कर्मियों का सम्मान रहा। मंच के पदाधिकारियों ने ‘स्वच्छता दूतों’ को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि ने युवाओं से बाबा साहेब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने दलित, आदिवासी और मूलवासी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, सामाजिक एकता और राजनीतिक चेतना को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंत में मंच के प्रतिनिधियों ने कहा, “डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नेता नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के शिल्पकार थे। उनका न्याय और समानता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।” इस अवसर पर राजीव रंजन, गोबिंद झा, ब्रजेश गुप्ता, संतोष प्रसाद, नेहा सिंह, चंदन कुमार, अनंत नाग, निहाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डिजिटल मीडिया से चंदन कुमार मिश्रा की भी सहभागिता रही।

Share via
Share via