RAPE

रांची: MDS छात्रा से रेप मामले में बड़ा खुलासा, सहेली और उसका साथी भी गिरफ्तार; पिज्जा में नशा देकर बनाया शिकार

 रांची: MDS छात्रा से रेप मामले में बड़ा खुलासा, सहेली और उसका साथी भी गिरफ्तार; पिज्जा में नशा देकर बनाया शिकार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RAPE

रांची:  झारखंड की राजधानी रांची के कोकर स्थित गोकुल वाटिका में मेडिकल डेंटल सर्जन (MDS) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुए सामूहिक दरिंदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी दानिश की गिरफ्तारी के बाद, लालपुर थाना पुलिस ने इस घृणित साजिश में शामिल पीड़िता की सहेली  ओली विश्वकर्मा और उसके साथी  फहद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाई गई थी छात्रा

ऐसा लगता है की यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। FIR के मुताबिक,पीड़िता को 9 अप्रैल को उसकी सहेली ओली विश्वकर्मा ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने गोकुल वाटिका स्थित एक फ्लैट में बुलाया था। पीड़िता को भरोसा दिलाया गया था कि पार्टी में कई अन्य लड़कियां भी शामिल होंगी। हालांकि, जब वह वहां पहुंची, तो उसने देखा कि वहां केवल कुछ युवक मौजूद थे। असहज महसूस करने के बावजूद, सहेली के बार-बार आश्वासन देने पर वह वहां रुक गई।

नशीला पिज्जा और हैवानियत

घटनाक्रम के अनुसार, रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद आरोपी दानिश ने पीड़िता को पिज्जा खाने को दिया। आरोप है कि पिज्जा खाने के कुछ ही देर बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे नशा महसूस होने लगा। जब वह अचेत अवस्था में कमरे में आराम करने गई, तो दानिश ने मौका पाकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अस्पताल में खुला मामला

अगली सुबह होश आने पर पीड़िता ने खुद को गंभीर और लहूलुहान स्थिति में पाया। वह किसी तरह अपने हॉस्टल पहुंची, लेकिन 11 अप्रैल को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद लालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी दानिश से पूछताछ के दौरान इस पूरी साजिश का खुलासा हुआ। दानिश के बयान के आधार पर पुलिस ने ओली विश्वकर्मा और फहद को दबोच लिया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी किसी युवती को अपना शिकार बनाया है।

Share via
Share via