झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 28 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक

झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 28 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक

Share
Link copied

रांची : झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार, 28 अप्रैल को अपराह्न 03:00 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद् कक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वर्तमान में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल की यह बैठक अहम मानी जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।