मुख्यमंत्री से नव पदस्थापित अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री से नव पदस्थापित अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, रांची में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में उपायुक्त चतरा रवि आनंद, उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज, उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल, उपायुक्त पाकुड़ मेघा भारद्वाज, उपायुक्त गोड्डा लोकेश मिश्रा शामिल रहे। इसके अलावा आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश कुमार लुनायत एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा आशुतोष शेखर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें और पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करें। साथ ही, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया। यह मुलाकात राज्य में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now