कोडरमा रेलवे स्टेशन के पार्किंग में देर रात लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय पार्किंग क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग ने तेजी से फैलने की आशंका पैदा कर दी थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पार्किंग में खड़े वाहनों के साथ-साथ रेलवे के लाखों रुपये के केबल, बसों और कारों को भारी नुकसान हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

















