20260423 215207

खबर का असर : पटेल चौक फ्लाईओवर के पिलर में फंसी बिल्ली को प्रशासन ने बचाया, 4–5 दिनों से भूखी-प्यासी थी बिल्ली

रांची : शहर के व्यस्त इलाके सीरमटोली फ्लाईओवर के पास पटेल चौक स्थित फ्लाईओवर के एक पिलर पर पिछले 4–5 दिनों से फंसी एक बिल्ली को आखिरकार सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिल्ली कई दिनों से ऊंचाई पर फंसी हुई थी। वह न तो नीचे उतर पा रही थी और न ही कोई उसे वहां से निकाल पा रहा था। इस दौरान बिल्ली को न भोजन मिल रहा था, न पानी, और तेज धूप व गर्मी ने उसकी स्थिति और गंभीर बना दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जानकारी जैसे ही दृष्टि नाउ को मिली, खबर को तुरंत जिला प्रशासन तक पहुंचाया गया। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान क्रेन की मदद से टीम पिलर तक पहुंची और सावधानीपूर्वक बिल्ली को नीचे उतारा गया। करीब दो घंटे के भीतर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बिल्ली को सुरक्षित निकालने के बाद उसे दूध पिलाया गया और प्राथमिक देखभाल भी की गई। इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ एक बेजुबान की जान बची, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता भी सामने आई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बिल्ली की जान जा सकती थी।

Share via
Share via