स्वास्थ्य मंत्री पर अमर बाऊरी का तीखा हमला, पत्रकारों पर हमले को बताया लोकतंत्र पर चोट

स्वास्थ्य मंत्री पर अमर बाऊरी का तीखा हमला, पत्रकारों पर हमले को बताया लोकतंत्र पर चोट

स्वास्थ्य मंत्री पर अमर बाऊरी का तीखा हमला, पत्रकारों पर हमले को बताया लोकतंत्र पर चोट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची/हजारीबाग : झारखंड की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती और उनका इलाज राज्य से बाहर कराना चाहिए।

अमर बाऊरी ने तंज कसते हुए कहा कि रांची के कांके स्थित मानसिक चिकित्सालय में भी स्वास्थ्य मंत्री का समुचित इलाज संभव नहीं दिख रहा है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित मानसिक चिकित्सालय में ही उनका सही इलाज हो सकता है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वास्थ्य मंत्री को विशेष विमान से आगरा भेजने की मांग की।

भाजपा नेता ने हजारीबाग में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों द्वारा मीडिया पर हमला किया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। बाऊरी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही एक मीडिया संस्थान को भारी-भरकम नोटिस भेजा गया था और अब खुलेआम पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य में अब सवाल पूछने पर हिंसा से जवाब दिया जाएगा।

अमर बाऊरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई मंत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ है तो वह राज्य के स्वास्थ्य विभाग को कैसे संभाल सकता है। उन्होंने मांग की कि जब तक स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए। भाजपा नेता ने हजारीबाग पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पत्रकारों पर हमले के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now