Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer

7 वर्षीय इशांक ने रचा इतिहास ! श्रीलंका से धनुषकोड़ी तक 29 किमी समुद्र तैरकर पार

रांची के 7 वर्षीय तैराक इशांक ने 30 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के Talaimannar से भारत के Dhanushkodi तक 29 किमी समुद्री दूरी 9 घंटे 50 मिनट में पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया।
Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer
By Akash Singh
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा निवासी 7 वर्षीय नन्हे तैराक इशांक ने अद्भुत कारनामा कर इतिहास रच दिया है। इशांक ने 30 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के  से भारत के  तक लगभग 29 किलोमीटर की खतरनाक समुद्री दूरी तैरकर पूरी की।
9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर दूर तय की 
बताया जा रहा है कि इशांक ने यह दूरी महज 9 घंटे 50 मिनट में तय की। यह मार्ग  से होकर गुजरता है, जो अपनी तेज धाराओं, ऊँची लहरों और समुद्री जीवों के कारण दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण तैराकी मार्गों में गिना जाता है।
Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer का मिला प्रमाणपत्र
इस उपलब्धि के साथ इशांक को दुनिया के सबसे कम उम्र के पाक स्ट्रेट तैराक के रूप में पहचान मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस उपलब्धि के लिए Universal Records Forum (URF) द्वारा “Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer” का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया है।
इशांक की इस सफलता से पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। खेल जगत से जुड़े लोगों और आम नागरिकों ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है।
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के रिकॉर्ड की वैश्विक स्तर पर पुष्टि के लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भी मान्यता आवश्यक होती है। इसके बावजूद इतनी कम उम्र में इस तरह की चुनौतीपूर्ण तैराकी पूरी करना अपने आप में बेहद बड़ी उपलब्धि है।
Share via
Share via