लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि होंगे भारत के अगले CDS, अनिल चौहान की लेंगे जगह

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। वह मौजूदा CDS अनिल चौहान की जगह लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!CDS देश का सर्वोच्च सैन्य पद माना जाता है। इस पद पर रहते हुए लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि तीनों सेनाओं — थल सेना, नौसेना और वायुसेना — के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वे रक्षा क्षेत्र में सैन्य खरीद और आधुनिकीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों की निगरानी भी करेंगे।
सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, CDS के रूप में वह सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) के सचिव के तौर पर भी कार्य करेंगे। यह पद राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि को सेना में लंबे अनुभव और रणनीतिक मामलों की गहरी समझ के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने और तीनों सेनाओं के संयुक्त संचालन पर विशेष जोर दे रहा है।
गौरतलब है कि भारत में CDS पद की स्थापना वर्ष 2019 में की गई थी, ताकि तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को और मजबूत किया जा सके तथा रक्षा मामलों में तेज और प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।

















