कई सफेदपोश होंगे बेनकाब : दीपक प्रकाश.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि खनिज संपदा को लूटने में एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जिसपर केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी की है। एफआईआर भी दर्ज किए हैं।

श्री प्रकाश ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा लगातार कोयला, सहित अन्य खनिजों की लगातार हो रही तस्करी पर आवाज उठाई है। पार्टी ने मीडिया में भी इन बातों को रखते हुए कार्रवाई की मांग करती रही है।
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश भी किया है और इसमें शामिल छः लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किए हैं।

श्री प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से बड़े पदाधिकारियों तक बड़ी रकम पहुचने की बातें उजागर हो रही हैं उससे स्पष्ट है कि इस काली कमाई में संलिप्त कई सफेदपोश जल्द बेनक़ाब होंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow