Election Announced for 2 Rajya Sabha Seats in Jharkhand: Voting to be Held on June 18

झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान: 18 जून को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Share
Link copied

Election Announced for 2 Rajya Sabha Seats in Jharkhand: Voting to be Held on June 18

नवीन कुमार

रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन चुनावों के साथ ही झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य की दो महत्वपूर्ण राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

किन सीटों पर होगा चुनाव?

झारखंड से राज्यसभा के दो मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है, जिनमें भाजपा के दीपक प्रकाश और झामुमो (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन शामिल हैं। इन सीटों को भरने के लिए ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है।

चुनावी कार्यक्रम

निर्वाचन सदन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन से लेकर मतगणना तक का शेड्यूल इस प्रकार है:

अधिसूचना जारी: 01 जून 2026 (सोमवार)
नामांकन की अंतिम तिथि: 08 जून 2026 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांच: 09 जून 2026 (मंगलवार)
नाम वापसी: 11 जून 2026 (गुरुवार)
मतदान तिथि: 18 जून 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
मतगणना:18 जून 2026 (शाम 5 बजे से)
चुनाव प्रक्रिया समाप्ति:20 जून 2026

मतदान के लिए विशेष दिशा-निर्देश

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। मतदान के दौरान वरीयता दर्ज करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए विशिष्ट बैंगनी रंग (Violet Color) के इंटीग्रेटेड स्केच पेन का ही उपयोग करना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अन्य पेन का इस्तेमाल किया जाता है, तो उस मत को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।

देश के इन राज्यों में भी होगा चुनाव

झारखंड के अतिरिक्त जिन अन्य राज्यों में राज्यसभा की रिक्त सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग इन सभी राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों (Observers) की तैनाती करेगा। झारखंड में विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए JMM के अलावा किसी के पास सीट जितने के लिए पूर्ण संख्याबल नही है ऐसे में यह चुनाव राज्य की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।