Ranchi Police arrests four criminals in robbery and snatching case

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छिनतई और लूटकांड में चार अपराधी गिरफ्तार

Ranchi Police arrests four criminals in robbery and snatching case
Ranchi Police arrests four criminals in robbery and snatching case

रांची पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई छिनतई और लूटपाट की घटनाओं का खुलासा करते हुए कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू बाईपास रोड स्थित शिवगंज गली नंबर-03 में मॉर्निंग वॉक से लौट रही 75 वर्षीय कृष्णा देवी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और झुमका छीन लिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सोने जैसे झुमके, चेन, मास्क, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की गई।

वहीं सदर थाना क्षेत्र में कांटा टोली-कोकर चौक के बीच टोटो सवार यात्रियों और राहगीरों से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले अपराधी दिलकश गद्दी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से लोडेड देशी कट्टा, चाकू और लूट के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now