रांची सहित पूरे झारखंड में गर्मी के प्रकोप रहेगा जारी, कहीं-कहीं बारिश की संभावना

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 26 मई को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछार पड़ने की भी संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में गर्मी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन फिलहाल राहत के आसार कम हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, खूब पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

















