Tragic accident in Hazaribagh: Three members of the same family died while making Mahua liquor in a septic tank.

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में महुआ शराब बनाने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Share
Link copied
Tragic accident in Hazaribagh: Three members of the same family died while making Mahua liquor in a septic tank.
Tragic accident in Hazaribagh: Three members of the same family died while making Mahua liquor in a septic tank.

हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस के रिसाव या दम घुटने से यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान चमेली देवी, उसके बेटे रवि साव और चाचा मदन साव के रूप में हुई है। वहीं आनंद साव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार के सदस्य सेप्टिक टैंक के भीतर महुआ शराब तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल आनंद साव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में दम घुटने और जहरीली गैस की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।