PLFI supremo Amrit Horo arrested, nabbed late last night from Lapung

पीएलएफआई सुप्रीमो अमृत होरो गिरफ्तार, लापुंग से देर रात दबोचा गया

Share
Link copied
PLFI supremo Amrit Horo arrested, nabbed late last night from Lapung
PLFI supremo Amrit Horo arrested, nabbed late last night from Lapung

रांची: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सुप्रीमो और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमृत होरो को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे रांची के लापुंग इलाके से देर रात गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृत होरो लापुंग क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे संगठन के नेटवर्क, गुप्त ठिकानों और अन्य उग्रवादियों के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृत होरो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था और उसके खिलाफ कई उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।