RIMS employees, angered by non-payment of salaries for three months, staged a three-hour siege of the director's office.

3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा रिम्स कर्मियों का गुस्सा, डायरेक्टर कार्यालय का 3 घंटे तक घेराव

Share
Link copied
RIMS employees, angered by non-payment of salaries for three months, staged a three-hour siege of the director's office.
RIMS employees, angered by non-payment of salaries for three months, staged a three-hour siege of the director’s office.

रांची : वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर रिम्स के कर्मचारियों का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आया। रिम्स राजपत्रित कर्मचारी संघ के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों, स्थायी कर्मचारियों और पीजी डॉक्टरों ने रिम्स परिसर स्थित निदेशक कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां और कटआउट लेकर निदेशक कार्यालय के बाहर जुटे और वेतन भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि रिम्स के करीब 1500 स्थायी कर्मचारियों को पिछले लगभग तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। वहीं, कई पीजी फर्स्ट ईयर डॉक्टरों को करीब छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। घर का खर्च चलाने, बच्चों की पढ़ाई, बैंक ऋण और अन्य जरूरी भुगतान करने में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों की एकजुटता देखने को मिली। स्थिति को देखते हुए रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार स्वयं कार्यालय से बाहर आए और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष विस्तार से रखा।

करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद निदेशक द्वारा जल्द समाधान और वेतन भुगतान के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिए जाने पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया। हालांकि कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।