Two smugglers arrested with 522 grams of opium in Chatra, two mobile phones also seized

चतरा में 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल भी जब्त

Share
Link copied
Two smugglers arrested with 522 grams of opium in Chatra, two mobile phones also seized
Two smugglers arrested with 522 grams of opium in Chatra, two mobile phones also seized

चतरा : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पाराडीह जंगल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 522 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, पाराडीह जंगल में अफीम की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने पाराडीह जंगल के समीप दाहिने कच्चे रास्ते पर छापेमारी कर दो संदिग्धों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेश कुमार (21 वर्ष), पिता होरिल यादव, निवासी हेडुम, थाना लावालौंग तथा दिपांशु कुमार यादव (20 वर्ष), पिता शंकर यादव, निवासी परसौनी, थाना इटखोरी के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 522 ग्राम अवैध अफीम और ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी जब्त सामान को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 221/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।