Jharkhand officials participate in ECINET training for thorough revision of voter list

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए ECINET प्रशिक्षण में झारखंड के अधिकारियों ने लिया भाग

Jharkhand officials participate in ECINET training for thorough revision of voter list
Jharkhand officials participate in ECINET training for thorough revision of voter list

रांची : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम में ECINET के प्रभावी उपयोग को लेकर आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तथा सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालयों के अधिकारियों ने भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उन 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों, आईटी विशेषज्ञों एवं डेटा ऑपरेटरों के लिए आयोजित किया गया था, जहां मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों ने SIR की विभिन्न प्रक्रियाओं में ECINET प्लेटफॉर्म के उपयोग, डेटा प्रबंधन तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को अधिक पारदर्शी, सटीक और तकनीक आधारित बनाना है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर झारखंड से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी, आईटी विशेषज्ञ तथा राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण से राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान ECINET के बेहतर उपयोग और कार्यों के सुचारु संचालन में सहायता मिलेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now