Bokaro news

बोकारो: भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदा 22 वर्षीय दीपक, भाई की जान तो बची पर खुद गवां दी अपनी जान

Share
Link copied

बोकारो के चंद्रपुरा में चचेरे भाई को बचाने के चक्कर में 22 वर्षीय दीपक यादव की डूबने से मौत। भाई को सुरक्षित बचाया, खुद गवां दी जान। पढ़ें पूरी खबर..

Bokaro news

चद्रपुरा (बोकारो): बोकारो जिले के चंद्रपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। झरनाडीह स्थित एक ग्रामीण तालाब में नहाने के दौरान डूब रहे अपने चचेरे भाई को बचाने की कोशिश में 22 वर्षीय दीपक यादव की मौत हो गई। दीपक ने भाई को तो मौत के मुंह से खींच लिया, लेकिन खुद गहरे पानी के भंवर से बाहर नहीं निकल सका।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक यादव अपने चचेरे भाई के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक चचेरा भाई गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे छटपटाता देख दीपक ने बिना एक पल गंवाए तालाब में छलांग लगा दी। दीपक ने बड़ी बहादुरी दिखाते हुए अपने भाई को सुरक्षित किनारे की तरफ धकेल दिया, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन इस जद्दोजहद में दीपक खुद गहरे पानी में समा गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

दीपक के डूबने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसके शव को तालाब से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय डीसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

मृतक दीपक यादव मिलटन यादव का बड़ा बेटा था। दीपक की असामयिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से तालाब के सुरक्षा इंतजामों पर भी बात कर रही है।

दीपक की बहादुरी बनी चर्चा का विषय

आज के दौर में जब रिश्तों की डोर कमजोर होती दिखती है, वहीं दीपक ने अपनी जान देकर भाईचारे की एक ऐसी मिसाल कायम की है जिसे क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उसकी बहादुरी की हर तरफ चर्चा है, लेकिन इस घटना ने एक परिवार से उनका होनहार बेटा छीन लिया।

इसे भी पढ़े :

इसे भी पढ़ें
रांची की हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम तेज, निगम ने शुरू किया सर्वे और मापी का कार्य
इसे भी पढ़ें

रांची की हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम तेज, निगम ने शुरू किया सर्वे और मापी का कार्य

रांची: शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली हरमू नदी के अस्तित्व को बचाने और उसे अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर…

पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, 18 वैगन पटरी से उतरे; रेल परिचालन बाधित
इसे भी पढ़ें

पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, 18 वैगन पटरी से उतरे; रेल परिचालन बाधित

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर राजहरा…

धनबाद: टांडा बारी में फिर धंसी जमीन, पांचवीं घटना से ग्रामीणों में दहशत; दर्जनों घर खतरे की जद में
इसे भी पढ़ें

धनबाद: टांडा बारी में फिर धंसी जमीन, पांचवीं घटना से ग्रामीणों में दहशत; दर्जनों घर खतरे की जद में

धनबाद: जिले के सोनारडीह ओपी अंतर्गत टांडा बारी इलाके में एक बार फिर भू-धंसान (Land Subsidence) की घटना ने प्रशासन और स्थानीय…

Rims -2 प्रोजेक्ट पर बढ़ा घमासान: भूमि पूजन से पहले छावनी में तब्दील हुआ इलाका, भारी पुलिस बल तैनात
इसे भी पढ़ें

Rims -2 प्रोजेक्ट पर बढ़ा घमासान: भूमि पूजन से पहले छावनी में तब्दील हुआ इलाका, भारी पुलिस बल तैनात

रांची: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजना 'रिम्स-2' के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परियोजना के प्रस्तावित भूमि पूजन…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।