Jamshedpur youth drowns while bathing in Subarnarekha River; search operation underway.

सरायकेला: स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए जमशेदपुर के युवक की डूबने से मौत, तलाश जारी, जायदा मंदिर के पास घटी घटना

Jamshedpur youth drowns while bathing in Subarnarekha River; search operation underway.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी / सरायकेला

चांडिल/चौका: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान जमशेदपुर का एक 23 वर्षीय युवक गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार (23 वर्ष) अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार शाम को जायदा मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान प्रेम का पैर फिसल गया या वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में ओझल हो गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शाम से ही नदी में सघन तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया गया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस का कहना है कि लापता युवक की खोजबीन के लिए अभियान जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक के लापता होने की खबर मिलते ही जमशेदपुर से उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे के सुरक्षित मिलने की आस लगाए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि स्वर्णरेखा नदी के अज्ञात और गहरे क्षेत्रों में नहाने से बचें, खासकर मानसून के इस दौर में नदी के जलस्तर और गहराई का अंदाजा लगाना कठिन होता है।

इसे भी पढ़े :

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा- उनके संघर्ष को युगों तक याद रखेगा देश

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, अब साल में सिर्फ 4 गैस सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

दिल्ली में हुई इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक: सीएम हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन हिस्सा लिया, पारित किए 5 बड़े प्रस्ताव

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now