Five-day training on cyber crime investigation begins in Ranchi, 78 policemen participate

रांची में साइबर अपराध अनुसंधान पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 78 पुलिसकर्मी ले रहे भाग

Five-day training on cyber crime investigation begins in Ranchi, 78 policemen participate
Five-day training on cyber crime investigation begins in Ranchi, 78 policemen participate

रांची: अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में सोमवार से साइबर अपराध अनुसंधान विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का आयोजन झारखंड पुलिस के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की जांच से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और चुनौतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच अधिकारियों के लिए तकनीकी दक्षता को अत्यंत आवश्यक बताया।

प्रशिक्षण में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से आए तीन अनुभवी प्रशिक्षक विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डिजिटल पेमेंट से जुड़े अपराध, घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्य संकलन, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, सीडीआर और आईपीडीआर विश्लेषण, डार्क वेब तथा क्रिप्टो करेंसी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस की विभिन्न इकाइयों से आए 78 पुलिसकर्मी और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इनमें आरक्षी, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक तथा पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को साइबर अपराधों की जांच, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण और तकनीकी विश्लेषण की नवीनतम विधियों से अवगत कराया जाएगा, जिससे राज्य में साइबर अपराधों की प्रभावी जांच और नियंत्रण में मदद मिलेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now