जमशेदपुर: मामूली विवाद बना जानलेवा, पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार कर पति ने की हत्या
नीरज तिवारी
जमशेदपुर: शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा (धर्माबांधा) इलाके से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की खलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
फोन कॉल बना विवाद की जड़
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बापी मंडल डिमना रोड में एक होटल का संचालन करता है। उसकी पत्नी गीता मंडल (40) के साथ उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। बापी का आरोप था कि उसकी पत्नी की बातचीत बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर होती थी। इस फोन कॉल को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। यह मामला पहले उलीडीह थाना तक भी पहुँचा था, जहाँ दोनों के बीच समझौता कराया गया था, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था।
मंगलवार रात हुआ खूनी संघर्ष
मंगलवार देर रात फोन कॉल के मुद्दे पर दोनों के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आपा खो चुके बापी मंडल ने रसोई में रखा खलबट्टा उठाया और गीता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में गीता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।
अस्पताल में तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुँची और लहूलुहान हालत में गीता को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पति बापी मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बापी और गीता दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी के दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
इसे भी पढ़े :

झारखंड सूचना आयुक्त: राज्यपाल ने फाइल पर किया दस्तख़त, नियुक्ति प्रक्रिया पूरी
रांची। झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच खींचतान पर विराम लग गया है। खबर…

रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव ,परिमल नथवानी के नामांकन पर घमासान, विधानसभा में कांग्रेस का धरना और प्रदर्शन
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में उबाल आ गया…

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भारत मंडपम में एनडीए की अहम बैठक आज, 22 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में 12 वर्ष पूरे होने और देश के सबसे लंबे समय तक लगातार…

















