गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती हुए

Share
Link copied

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वास्थ्य इनदिनों ठीक नहीं चल रहा है. अमित शाह को बीते देर रात एक बार फिर एम्स में एडमिट होना पड़ा है. अमित शाह कोरोना को मात देनें के बाद भी अपनी हेल्थ समस्या से जूझ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने के बाद से उन्हें सांस से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले भी वे कोरोना से उबरने के बाद पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट के लिए एम्स में भर्ती हुए थे जहां से उन्हें 31 अगस्त को उन्हें छुट्टी मिली थी.

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए जानें के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां 14 अगस्त को उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होनें के 4 दिन बाद ही वे 18 अगस्त को वह पोस्ट-कोविड केयर के लिए एम्स में भर्ती हुए इस दौरान उन्होंने अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज भी संभाला था.

फिलहाल अमित शाह की तबियत के बारे में अस्पताल की ओर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, उम्मीद है इस बार भी वे जल्द स्वास्थ्य होकर लौटेंगे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow