Search intensified for twin brothers missing from Dhurva; a reward of ₹50,000 awaits anyone providing information.

धुर्वा से लापता जुड़वां भाइयों की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम

Share
Link copied
Search intensified for twin brothers missing from Dhurva; a reward of ₹50,000 awaits anyone providing information.
Search intensified for twin brothers missing from Dhurva; a reward of ₹50,000 awaits anyone providing information.

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए 12 वर्षीय जुड़वां भाइयों करण शर्मा और अर्जुन शर्मा की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। दोनों बच्चे बीते 1 जून से लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों को आखिरी बार 3 जून को हटिया रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था। इसके बाद से उनके संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर जांच और खोजबीन कर रही है।

बच्चों का पता लगाने में आम लोगों की मदद लेने के लिए पुलिस ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। करण और अर्जुन के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये नगद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा धुर्वा थाना को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

गौरतलब है कि जुड़वां भाइयों के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं और लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं पुलिस भी बच्चों की तलाश में हर संभव प्रयास कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।