Jharkhand: Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi ahead of Rajya Sabha elections; political temperature rises.

रांची: आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में 2 के गिरफ्तारी की खबर, कार से पहुंचे थे हमलावर

Jharkhand: Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi ahead of Rajya Sabha elections; political temperature rises.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: राजधानी के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की खबर है। घटना के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी थीं।

कैसे अंजाम दिया था वारदात को?

सूत्रों के मुताबिक पुलिस द्वारा जब्त की गई एक चारपहिया वाहन के चालक से हुई पूछताछ में घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चालक ने बताया कि हमलावरों ने उसकी गाड़ी बुक की थी।

तपोवन मंदिर बना अड्डा: आरोपी तपोवन मंदिर के समीप गाड़ी से उतरे और चालक से कहा कि वे किसी व्यक्ति से मिलकर आ रहे हैं।

हमले का तरीका: मंदिर के पास से उतरकर दोनों आरोपी पैदल कार्यालय के पास पहुंचे और पेट्रोल बम फेंक कर घटना को अंजाम दिया।

फरार होने का रास्ता: बम फेंकने के बाद दोनों वापस अपनी गाड़ी में बैठे और कांके रोड की ओर तेजी से फरार हो गए।

साजिश की पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है, हमलावरों का मकसद क्या था और क्या वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं।

रांची: आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले से सनसनी, पूर्व सीएम रघुवर दास ने की SIT जांच की मांग

झारखंड: राज्यसभा चुनाव से पहले रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, राजनीति गरमाई

चतरा में 2.567 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now