Rain accompanied by thunderstorms is likely across Jharkhand, including Ranchi, today; this will bring relief from the heat.

रांची सहित पूरे झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Rain accompanied by thunderstorms is likely across Jharkhand, including Ranchi, today; this will bring relief from the heat.
Rain accompanied by thunderstorms is likely across Jharkhand, including Ranchi, today; this will bring relief from the heat.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज मौसम बदलाव का दौर जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33-35°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23-26°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। रांची में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं हवा की गति मध्यम रहेगी।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 34°C, न्यूनतम तापमान 23°C रह सकता है। गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। देवघर, धनबाद, दुमका में अधिकतम 37°C, न्यूनतम 26°C। गढ़वा, पलामू में अधिकतम तापमान 40°C तक रह सकता है, लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है। कोडरमा, चतरा में अधिकतम तापमान 39°C, न्यूनतम 26°C वहीं पूर्वी/पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 37-38°C रह सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश, आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। किसान भाई सतर्क रहें और फसलों की सुरक्षा का ध्यान रखें। कल (19 जून) मौसम इसी तरह बना रहने के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now