Ranchi rain

रांची: स्टेशन रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास गिरा पेड़, आवागमन बाधित

Share
Link copied

Ranchi rain

रांची: शहर में आज हुई महज आधे घंटे की बारिश के बाद जनजीवन पर असर देखने को मिला है। स्टेशन रोड स्थित बिजली ऑफिस जाने वाली सड़क पर एक पेड़ गिर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

घटना का विवरण

तस्वीरों में देखिये कैसे , पेड़ गिरने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव भी हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और बिजली ऑफिस जाने वाले कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेड़ के गिरने से रास्ता बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने तत्काल प्रशासन से इस पेड़ को हटाकर रास्ता साफ करने की मांग की है ताकि बिजली ऑफिस तक आवागमन फिर से सुचारू हो सके।

फिलहाल मौके पर पेड़ को हटाने के लिए किसी टीम के पहुंचने की सूचना नहीं है। दूसरी तरफ क्लब रोड में नाली के जाम होने से पूरा सड़क लबालब भर गया है

इसे भी पढ़ें
रांची में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और बाइक बरामद
इसे भी पढ़ें

रांची में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और बाइक बरामद

रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने…

डायन बताकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इसे भी पढ़ें

डायन बताकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस के वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के चलते डायन-बिसाही के आरोप में एक महिला की…

जिंदगी के इस इस उम्र में बने मिसाल: 80 की उम्र में आंखों से बेबस, 90 में सड़कों पर पसीना; फिर भी डिगे नहीं हौसले!
इसे भी पढ़ें

जिंदगी के इस इस उम्र में बने मिसाल: 80 की उम्र में आंखों से बेबस, 90 में सड़कों पर पसीना; फिर भी डिगे नहीं हौसले!

अक्सर लोग 60-65 की उम्र में काम से सेवानिवृत्ति (Retirement) और आराम की जिंदगी की कल्पना करने लगते हैं। लेकिन समाज में…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।