Mobile-snatching gang busted in Ranchi; two accused arrested, three mobile phones and a bike recovered.

रांची में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और बाइक बरामद

Share
Link copied
Mobile-snatching gang busted in Ranchi; two accused arrested, three mobile phones and a bike recovered.
Mobile-snatching gang busted in Ranchi; two accused arrested, three mobile phones and a bike recovered.

रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई किया गया मोबाइल, तीन अन्य मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे नामकुम निवासी सोनू कुमार अपने कार्यालय सुमति बिहार, करमटोली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार्यालय की पार्किंग के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पहुंचे और उनके शर्ट की जेब से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे।

घटना के बाद सोनू कुमार ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के सहयोग से पीछा कर दो आरोपियों को धर दबोचा। हालांकि तीसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार महतो (22 वर्ष) और अनिल कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी बाजार के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, छिनतई किया गया मोबाइल फोन और दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस संबंध में लालपुर थाना कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।