Police solve kidnapping case in Chatra; six people rescued safely, five criminals arrested.

चतरा में अपहरणकांड का पुलिस ने किया खुलासा, छह लोगों को सकुशल छुड़ाया, पांच अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied
Police solve kidnapping case in Chatra; six people rescued safely, five criminals arrested.
Police solve kidnapping case in Chatra; six people rescued safely, five criminals arrested.

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में हुए अपहरणकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत छह लोगों को सकुशल मुक्त कराया तथा घटना में शामिल छह अपराधियों में से पांच को गिरफ्तार/निरुद्ध कर लिया है। आरोपियों के पास से हथियार, लूटे गए मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि दुटीलावा से हेसातु जाने वाले रास्ते स्थित हड़गड़ी जंगल में कुछ अज्ञात अपराधियों ने खुद को एमसीसी संगठन का सदस्य बताकर छह लोगों का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने अपहृत लोगों को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये फिरौती की मांग भी की थी।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए चतरा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिमरिया) शुभम भाउसाहेब नागरगोजे ने किया।

पुलिस टीम जब हड़गड़ी जंगल में सर्च अभियान चलाते हुए अपहृत लोगों के पास पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद अपराधी अपहृत लोगों को छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सभी छह अपहृत व्यक्तियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इसके बाद चलाए गए विशेष अभियान में घटना में शामिल छह अपराधियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार गंझू (24 वर्ष) एवं सतीश कुमार गंझू (19 वर्ष) समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी भराठी बंदूक, एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, एक गुप्ती (बड़ा चाकू), लूटे गए तीन ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन, एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, जो अपराधियों के भागने के दौरान छूट गया था बरामद किए गए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।