International Yoga Day celebrated at the Aghoreshwar Bhagwan Ram Yoga and Naturopathy Research Centre.

अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Share
Link copied
International Yoga Day celebrated at the Aghoreshwar Bhagwan Ram Yoga and Naturopathy Research Centre.
International Yoga Day celebrated at the Aghoreshwar Bhagwan Ram Yoga and Naturopathy Research Centre.

वाराणसी : 12वें ‘विश्व योग दिवस’ के अवसर पर अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र, अघोरेश्वर महाविभूति स्थल, गंगातट, पड़ाव, वाराणसी के पावन प्रांगण में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद् ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। योग शिविर का संचालन अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के चिकित्सक एवं योग-प्रशिक्षक डॉ० दिनेश झा तथा डॉ० (श्रीमती) मीना झा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं, पुरुषों, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से मनुष्य जीवनभर निरोग, स्वस्थ एवं दीर्घायु रह सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि योग भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा विकसित एक प्राचीन एवं वैज्ञानिक जीवन पद्धति है, जो आज भी संपूर्ण विश्व में अत्यंत प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के बीच सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया और शिविर का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।