Youth marathon in Ranchi with the resolve for a drug-free Jharkhand; Sports Minister Sudivya Kumar Sonu flagged it off.

नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ रांची में युवा मैराथन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिखाई हरी झंडी

Share
Link copied
Youth marathon in Ranchi with the resolve for a drug-free Jharkhand; Sports Minister Sudivya Kumar Sonu flagged it off.
Youth marathon in Ranchi with the resolve for a drug-free Jharkhand; Sports Minister Sudivya Kumar Sonu flagged it off.

रांची: झारखंड सरकार द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को राजधानी रांची में युवा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मोराबादी स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, कॉलेज के युवाओं तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विशेष रूप से युवतियों की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया तथा हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई।

मादक पदार्थों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन के माध्यम से युवाओं ने समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बापू वाटिका से शुरू हुई यह दौड़ अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने नशामुक्त झारखंड के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड में मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैराथन में दौड़ता हर युवा कदम इस बात का संकल्प है कि राज्य को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक सशक्त, स्वस्थ और विकसित झारखंड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने युवाओं की बड़ी भागीदारी को राज्य के उज्ज्वल भविष्य का सकारात्मक संकेत बताया।

वहीं, खेल विभाग के निदेशक छवि रंजन ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के विकास में बाधा बनता है। उन्होंने झारखंडवासियों से “Say No To Drugs, Say Yes To Life” के संदेश को अपनाने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए समाज हित में सकारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया।

मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के माध्यम से राज्यभर में नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।