Two youths arrested for cattle theft in Ranchi; three cattle recovered.

रांची में मवेशी चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, तीन मवेशी बरामद

Share
Link copied
Two youths arrested for cattle theft in Ranchi; three cattle recovered.
Two youths arrested for cattle theft in Ranchi; three cattle recovered.

रांची: मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मवेशी और एक वाहन भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा किया। वाहन में तीन मवेशियों को अवैध रूप से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने खदेड़कर वाहन को पकड़ा और उसमें सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौफीक और जुबेर के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन से तीनों मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर लिया तथा वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मवेशी चोरी से जुड़े अन्य लोगों और संभावित गिरोह की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।