Modi government's 12 years have been historic; Jharkhand government has not a single achievement worth citing: Aditya Sahu.

मोदी सरकार के 12 साल ऐतिहासिक, झारखंड सरकार के पास गिनाने लायक एक भी काम नहीं : आदित्य साहू

Modi government's 12 years have been historic; Jharkhand government has not a single achievement worth citing: Aditya Sahu.
Modi government’s 12 years have been historic; Jharkhand government has not a single achievement worth citing: Aditya Sahu.

पलामू: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और स्वर्णिम बताते हुए कहा कि इस दौरान विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प को धरातल पर उतारा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू में आयोजित प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए समर्पित सरकार देने का वादा किया था, जिसे पिछले 12 वर्षों में पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरे देश का संकल्प बन चुका है।

साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर गांव और हर घर तक विकास पहुंचा है। उनका आरोप था कि पूर्ववर्ती सरकारों ने गरीबों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि मोदी सरकार ने उनके जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद और नक्सलवाद पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है तथा देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह वर्षों के कार्यकाल में राज्य सरकार के पास गिनाने लायक एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है, भ्रष्टाचार बढ़ा है और विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।

साहू ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करा रही है, लेकिन राज्य सरकार विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विफल रही है। उन्होंने विशेष रूप से जल जीवन मिशन (नल-जल योजना) में अनियमितताओं का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन, बालू संकट, किसानों के धान भुगतान में देरी, मेडिकल कॉलेजों की बदहाल स्थिति, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उनका आरोप था कि जमीन के म्यूटेशन सहित सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहे हैं।

आदित्य साहू ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया समाज का दर्पण है और उसकी जिम्मेदारी है कि सरकार की कमियों को निष्पक्षता के साथ जनता के सामने लाए। प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, सांसद बीडी राम, विधायक शशिभूषण मेहता, प्रभारी शशिभूषण भगत, मेयर अरुणा शंकर, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, श्याम नारायण दुबे, बिपिन बिहारी सिंह सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now