Exhibition volleyball match held at Oxygen Park during Olympic Week; players convey a message of sportsmanship.

ओलंपिक सप्ताह पर ऑक्सीजन पार्क में प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच, खिलाड़ियों ने दिया खेल भावना का संदेश

Share
Link copied
Exhibition volleyball match held at Oxygen Park during Olympic Week; players convey a message of sportsmanship.
Exhibition volleyball match held at Oxygen Park during Olympic Week; players convey a message of sportsmanship.

रांची : ओलंपिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ने ओलंपिक सप्ताह के तहत रविवार को ऑक्सीजन पार्क में प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रदर्शनी मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक की मूल भावना—उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान—का संदेश दिया। रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने भी भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट सुनील सहाय, एक्जीक्यूटिव एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट विश्वनाथ सिंह, सेक्रेटरी जनरल उत्तम राज, सीईओ निशिकांत पाठक, वर्किंग सेक्रेटरी संजय कुमार, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, कोच जयश्री, शिवदयाल और अजय किस्पोट्टा सहित कई पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

ओलंपिक दिवस के अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी खेलगांव भी पहुंचे, जहां भारतीय स्कूली वॉलीबॉल बालक एवं बालिका टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड एवं भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ओलंपिक सप्ताह केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।