Pulse Polio campaign launched in Simdega; MLA Bhushan Bara administered polio drops to children.

सिमडेगा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, विधायक भूषण बाड़ा ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Pulse Polio campaign launched in Simdega; MLA Bhushan Bara administered polio drops to children.
Pulse Polio campaign launched in Simdega; MLA Bhushan Bara administered polio drops to children.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: पाकरटांड़ प्रखंड के नानेसेरा मिशन चौक में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा और महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।

इस मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार का यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे का अधिकार है, इसलिए कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करने और निर्धारित समय पर बच्चों को पोलियो की दवा दिलाने का आग्रह किया।

जोसिमा खाखा ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया दीदियों और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से जागरूक होकर अपने आसपास के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, सहिया दीदियां एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now