BJP's allegations regarding JPSC are baseless; BJP should stop misleading the youth: Congress.

JPSC पर भाजपा के आरोप बेबुनियाद, युवाओं को भ्रमित करना बंद करे भाजपा : कांग्रेस

Share
Link copied
BJP's allegations regarding JPSC are baseless; BJP should stop misleading the youth: Congress.
BJP’s allegations regarding JPSC are baseless; BJP should stop misleading the youth: Congress.

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने भाजपा द्वारा जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम पर लगाए गए आरोपों को निराधार, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के संवैधानिक संस्था जेपीएससी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर भाजपा लाखों अभ्यर्थियों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि यदि भाजपा के पास किसी प्रकार के प्रमाण हैं तो उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाने के बजाय सक्षम संवैधानिक या न्यायिक मंच पर प्रस्तुत करना चाहिए। केवल मीडिया के माध्यम से सनसनी फैलाना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनने के बाद लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को गति मिली है और जेपीएससी तथा जेएसएससी के माध्यम से नियमित परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन, शिक्षक, सहायक आचार्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, तकनीकी, ऊर्जा, राजस्व, उत्पाद, पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों में नियुक्तियां पूरी की गई हैं या उनकी प्रक्रिया जारी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज झारखंड का युवा आंदोलन की जगह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है, जो सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को परीक्षा प्रक्रिया पर वास्तविक आपत्ति है तो उसके समाधान के लिए विधिसम्मत व्यवस्था उपलब्ध है, लेकिन बिना प्रमाण पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाना लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का अपमान है।

ऋषीकेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि देश में सबसे अधिक पेपर लीक और भर्ती घोटालों की घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में सामने आई हैं। ऐसे में भाजपा को झारखंड के युवाओं को गुमराह करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं को अफवाह नहीं, बल्कि रोजगार और अवसर चाहिए तथा महागठबंधन सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।