Emphasis on quality and employment-oriented education at RKDF University; students gaining new opportunities alongside modern facilities.

RKDF यूनिवर्सिटी में गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर जोर, आधुनिक सुविधाओं के साथ छात्रों को मिल रहे नए अवसर

Share
Link copied
Emphasis on quality and employment-oriented education at RKDF University; students gaining new opportunities alongside modern facilities.
Emphasis on quality and employment-oriented education at RKDF University; students gaining new opportunities alongside modern facilities.

रांची: RKDF University Ranchi ने गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र विकास कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य में बताया गया कि RKDF University Ranchi की स्थापना झारखंड सरकार के अधिनियम के तहत हुई है। विश्वविद्यालय को यूजीसी की धारा 2(f) के तहत मान्यता प्राप्त है। साथ ही यह Association of Indian Universities (AIU) का सदस्य है तथा संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए Bar Council of India (BCI) और Pharmacy Council of India (PCI) की स्वीकृति भी प्राप्त है। विश्वविद्यालय ISO 9001:2015 प्रमाणित भी है।

विश्वविद्यालय का लगभग सात एकड़ में फैला आधुनिक परिसर 75 हजार वर्ग फुट के अत्याधुनिक शैक्षणिक ढांचे से सुसज्जित है। यहां स्मार्ट क्लासरूम, वाई-फाई युक्त ग्रीन कैंपस, डिजिटल ई-लाइब्रेरी, आधुनिक कंप्यूटर एवं विषयवार प्रयोगशालाएं, लैंग्वेज लैब, सेमिनार हॉल, खेल सुविधाएं, परिवहन सेवा और सुरक्षित एवं रैगिंग-मुक्त परिसर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रबंधन के अनुसार विश्वविद्यालय में अनुभवी प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर विद्यार्थियों को आधुनिक एवं परिणाम आधारित (Outcome-Based) शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही अनुसंधान, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अंग्रेजी और गणित में कमजोर छात्रों हेतु विशेष कक्षाएं, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, सॉफ्ट स्किल्स एवं कम्युनिकेशन स्किल्स प्रशिक्षण, इंटरव्यू एवं ग्रुप डिस्कशन की तैयारी, करियर काउंसिलिंग और लैंग्वेज लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विश्वविद्यालय ने प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की भी घोषणा की है। इनमें राज्य बोर्ड टॉपर्स के लिए 100 प्रतिशत नि:शुल्क शिक्षा, जिला एवं स्कूल टॉपर्स के लिए शुल्क में विशेष छूट, ई-कल्याण एवं एनएसपी छात्रवृत्ति, अर्ली बर्ड एडमिशन लाभ, मुफ्त परिवहन, यूनिफॉर्म और स्किल सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।

RKDF University Ranchi में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, विधि, फार्मास्यूटिकल साइंसेज, बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज, लाइफ साइंसेज तथा आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज जैसे विभिन्न संकाय संचालित हैं।

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उनका लक्ष्य विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ उद्यमिता और नेतृत्व के लिए भी तैयार करना है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।