सिमडेगा में 40 किलो प्रतिबंधित गोवंशीय मांस बरामद, एक गिरफ्तार

सिमडेगा: जिले में प्रतिबंधित गोवंशीय मांस के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिमडेगा पुलिस ने करीब 40 किलोग्राम मांस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में कथित रूप से इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिदायद कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 12 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र से बानो की ओर एक स्कूटी पर प्रतिबंधित गोवंशीय मांस ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाना की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने अरानी और सरईपानी के बीच पुलिस बल के सहयोग से संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली। इस दौरान स्कूटी से करीब 40 किलोग्राम प्रतिबंधित गोवंशीय मांस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चालक हिदायद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया और स्कूटी जब्त कर ली। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

कदमा में रंगदारी के लिए हथियार रखने का आरोप, देसी कट्टा और पांच गोलियों के साथ पांच गिरफ्तार
जमशेदपुर में पुलिस की छापेमारी, सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी; आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी जमशेदपुर। शहर…

अपराध नियंत्रण के लिए बोकारो पुलिस को मिलीं 53 नई बाइक, GPS से होगी गश्त की निगरानी
सायरनयुक्त मोटरसाइकिलों से संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पहुंचेगी पुलिस; गश्ती जवानों के मोबाइल नंबर भी होंगे सार्वजनिक बोकारो। जिले…
















