Illegal transport of bovine meat exposed in Simdega; four arrested.

सिमडेगा में अवैध गोवंशीय मांस के परिवहन का खुलासा, चार गिरफ्तार

Illegal transport of bovine meat exposed in Simdega; four arrested.
Illegal transport of bovine meat exposed in Simdega; four arrested.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के श्रीकोंडकेरा में पुलिस ने अवैध रूप से गोवंशीय मांस के परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 14 किलोग्राम अवैध गोवंशीय मांस बरामद किया है। मौके से एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

Pariman nathwani
Promotional

कोलेबिरा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि पुलिस को श्रीकोंडकेरा क्षेत्र में अवैध रूप से गोवंशीय पशु मांस के परिवहन की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बानो अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कोलेबिरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया।

Rkdf
Pramotinol

जांच के दौरान पुलिस ने चार लोगों को संदिग्ध तरीके से गोवंशीय मांस का परिवहन करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना लोहरा (20), परबिना टेटे (35), कमल केरकेट्टा (35) और रोहित डुंगडुंग (22) के रूप में हुई है। सभी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 14 किलो अवैध गोवंशीय मांस के अलावा एक TVS Fonecs 125 मोटरसाइकिल और TVS स्कूटी (रजिस्ट्रेशन संख्या JH20F-7476) जब्त की है।

RKDF
advertisement

इस मामले में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 50/2026, दिनांक 15 अगस्त 2026 को धारा 325 BNS 2023 तथा झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Kashmir
advertisement

गिरफ्तार चारों आरोपियों को रविवार, 16 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।