Major success for Parsudih police: two absconding criminals arrested in connection with a dacoity plot.

परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती की साजिश मामले में दो फरार अपराधी गिरफ्तार

Major success for Parsudih police: two absconding criminals arrested in connection with a dacoity plot.
Major success for Parsudih police: two absconding criminals arrested in connection with a dacoity plot.

जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी वर्ष 2024 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को छोटा गोबिंदपुर इलाके में डकैती की योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की गई थी। उस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टू गोप के नाम सामने आए थे, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर परसुडीह थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उनके अन्य आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now