खैरनटोली पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

शंभू कुमार सिंह
सिमडेगा : ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के खैरनटोली पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और ट्रक चालक की भूमिका क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।

















