रांची सहित पूरे झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, बादल छाए रहेंगे

रांची : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज पूरे झारखंड में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। रांची में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

झारखंड के अन्य शहरों की बात करें तो जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश और गरज की संभावना है। हजारीबाग, देवघर, दुमका में मध्यम बारिश के आसार हैं। तो वहीं गुमला, खूंटी, पलामू में स्थानीय स्तर पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की आशंका। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना जताई है, हालांकि बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है। IMD ने कई जिलों में थंडरस्टॉर्म के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि छतरी, रेनकोट साथ रखें और खुले में बिजली गिरने से बचें।

















