Theft at electronics shop in Hanwara solved; accused arrested and stolen goods recovered.

हनवारा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

Theft at electronics shop in Hanwara solved; accused arrested and stolen goods recovered.
Theft at electronics shop in Hanwara solved; accused arrested and stolen goods recovered.

गोड्डा: गोड्डा पुलिस ने हनवारा थाना क्षेत्र स्थित एजाज इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को हनवारा थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया था। मामले में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने का आरोप था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई को मु. जावेद आलम (29 वर्ष), निवासी हनवारा, को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

हनवारा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर हनवारा स्थित गेरूवा नदी पुल के नीचे छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बरामद सामान में सात स्टेबलाइजर रिले, 20 चार्जिंग केबल, दो रोटरी स्विच, एक पुरानी ग्राइंडर मशीन, एक नया इन्वर्टर पीसीबी, करीब एक किलोग्राम वाइंडिंग तार तथा एक नया और पांच पुराने स्टेबलाइजर ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now