समाहरणालय कर्मियों ने मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद पत्र, संशोधित नियुक्ति-प्रोन्नति नियमावली पर जताया आभार

रांची : समाहरणालय रांची के कर्मियों ने शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम संबोधित धन्यवाद पत्र सौंपा। यह पत्र समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों की संशोधित नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली अधिसूचित किए जाने के लिए आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और उनके सेवा संबंधी मामलों में स्पष्टता आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस पहल का स्वागत किया।

इस अवसर पर समाहरणालय कर्मियों ने भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों को सफल बनाने में पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी भावनाएं पहुंचाते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।















