Collectorate staff sent a letter of thanks to the Chief Minister, expressing gratitude for the revised recruitment and promotion rules.

समाहरणालय कर्मियों ने मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद पत्र, संशोधित नियुक्ति-प्रोन्नति नियमावली पर जताया आभार

Share
Link copied
Collectorate staff sent a letter of thanks to the Chief Minister, expressing gratitude for the revised recruitment and promotion rules.
Collectorate staff sent a letter of thanks to the Chief Minister, expressing gratitude for the revised recruitment and promotion rules.

रांची : समाहरणालय रांची के कर्मियों ने शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम संबोधित धन्यवाद पत्र सौंपा। यह पत्र समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों की संशोधित नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली अधिसूचित किए जाने के लिए आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से दिया गया।

कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और उनके सेवा संबंधी मामलों में स्पष्टता आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस पहल का स्वागत किया।

RKDF
Adv

इस अवसर पर समाहरणालय कर्मियों ने भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों को सफल बनाने में पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी भावनाएं पहुंचाते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।