Concerns raised over the safety of outsourced workers at the energy corporation; Ajay Rai demands action from the government.

ऊर्जा निगम के आउटसोर्सिंग कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल, अजय राय ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

Share
Link copied
Concerns raised over the safety of outsourced workers at the energy corporation; Ajay Rai demands action from the government.
Concerns raised over the safety of outsourced workers at the energy corporation; Ajay Rai demands action from the government.

रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के विभिन्न सप्लाई एरिया बोर्ड में कार्यरत मानव दिवस और आउटसोर्सिंग कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बिजली कर्मी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन विभाग और संबंधित एजेंसियां अब भी उदासीन बनी हुई हैं।

अजय राय ने बताया कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न सप्लाई एरिया में आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कई कर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों को अब तक समय पर मुआवजा, आर्थिक सहायता और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध नहीं कराया गया है।

RKDF
Adv

उन्होंने कहा कि यदि सभी कर्मियों को निर्धारित सेफ्टी किट, सुरक्षा प्रशिक्षण और कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाता, तो कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था। श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने राज्य सरकार और झारखंड ऊर्जा विकास निगम प्रबंधन से सभी दुर्घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई करने, मृतक एवं घायल कर्मियों के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा देने तथा सभी सप्लाई एरिया बोर्ड में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो श्रमिक हित में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।